रायपुर: स्टेशन मास्टर के घर लाखों की चोरी, ड्यूटी के दौरान चोरों ने किया हाथ साफ
OM Darpan
Sep 03, 2024 10:45 pm
188 views
03 Sep 2024
इंटरलॉक तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर हुए फरार
रायपुर।
रायपुर के बालाजी पुरम कॉलोनी में स्थित रेलवे स्टेशन मास्टर शशि प्रकाश के किराए के मकान में सोमवार रात लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर का इंटरलॉक तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय शशि प्रकाश नाइट ड्यूटी पर थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों को उनकी ड्यूटी टाइमिंग की पहले से जानकारी थी।
शशि प्रकाश, जो कि आरंग रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर हैं, ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की रात उन्होंने अपने घर का दरवाजा बंद कर इंटरलॉक लगा दिया था। घर के मेन गेट पर भी ताला लगा हुआ था। जब वे सोमवार को ड्यूटी से लौटे, तो उन्होंने पाया कि घर का मेन गेट और अंदर का इंटरलॉक टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कमरे में रखी पेटी से सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की इयररिंग, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का लॉकेट, चांदी के पायल और बिछिया के साथ-साथ 20,000 रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा लैपटॉप, हार्ड डिस्क, और घड़ी भी चोरी हो गई थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस की कार्रवाई:
आरंग थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की और कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन