18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर में गोकशी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 03, 2024 09:13 pm 209 views
 
  • सुरेशपुर में ग्रामीण की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
जशपुर। प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुरेशपुर ठेलूपारा से गोकशी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस को दी गई थी, जब उसने कुछ लोगों को गौवंश काटते हुए देखा। पुलिस को मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी गौवंश को काटकर उसका मांस बांटने की योजना बना रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस:

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की टीम ने बताया कि घटना के समय कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918131917345

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement