लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिलासपुर रेल हादसे में घायलों से मिले उप मुख्यमंत्री, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बिलासपुर।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर हाल ही में हुए रेल हादसे में घायल मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अरुण साव ने सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी डॉक्टरों से ली। उन्होंने इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अस्पताल दौरे के दौरान महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow