Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण में भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती समारोह, विधायक ललित चंद्राकर ने किया समाज के उत्थान का आह्वान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिरपोटी, मोहलाई और नगपुरा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण और अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

विधायक ने भगवान श्रीराम और भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

विधायक ललित चंद्राकर ने समारोह में कहा कि यह आयोजन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक उत्थान का संदेश देता है। उन्होंने निषादराज गुहा को महान भक्त और संत बताते हुए कहा कि उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा और एकता का विकास किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की कुंजी है और एक शिक्षित समाज नैतिकता, मूल्यों और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें निषाद समाज अध्यक्ष राम सुख निषाद, उतई मंडल अध्यक्ष शीलता ठाकुर, सरपंच पोषण लाल साहू, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष और जनभागीदारी अध्यक्ष प्रवीण यदु, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, लेख राम साहू, गौकरण मंडल अध्यक्ष लेखु राम साहू, अध्यक्ष शिव निषाद, सरपंच खेमिन निषाद, स्थानीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र निषाद, युवा अध्यक्ष बाल राम निषाद, ओम सिंह, मनोहर निषाद, छगन हिरवानी, नारायण दिवान, लोकेश साहू, दुष्यंत यादव, मोहन साहू, ईश्वरी मारकंडे, संतोष गायकवाड़, जय कुम्हार, हरिहर देवांगन, आनंद निषाद, भारत निषाद, शिव रेखा, सुंदर और सोनू निषाद शामिल थे।

साथ ही, कार्यक्रम में पूर्व अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, वर्तमान मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, शिव देवांगन, मनथीर निषाद, गवेंद्र देवांगन, जोहन निषाद, इतवारी निषाद, मनोज निषाद, गैंद लाल निषाद और खेदू राम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow