लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आत्मनिर्भरता की मिसाल: जशपुर में 6 से 9 नवंबर तक संभाग स्तरीय सरस मेला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर। 

जिला प्रशासन जशपुर और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय सरस मेला-2025 का आयोजन 6 से 9 नवंबर तक मयाली (जशपुर) में होगा।

यह मेला ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता, कौशल और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जशपुर सहित सरगुजा संभाग के सभी जिले — सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) की 3 से 5 सदस्यीय टीमें हिस्सा लेंगी।

मेले में समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प, वनोपज आधारित वस्तुओं और पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन व विक्रय किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो स्थानीय परंपरा और कला की झलक पेश करेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow