Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

UPSC की मुफ्त कोचिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू, मेरिट सूची जारी

राजीव युवा उत्थान योजना दस्तावेज सत्यापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर |

राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान युवाओं के लिए संचालित ‘राजीव युवा उत्थान योजना’ (नियमावली 2019, भाग-A) के तहत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह योजना उन अभ्यर्थियों के लिए है जो वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इसके लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके बाद 28 दिसंबर 2025 को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा की मेरिट सूची अब विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर जिन अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन के लिए हुआ है, उनकी सूची और कार्यक्रम का विस्तृत विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

इन्द्रावती भवन में होगा सत्यापन

चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक मूल अभिलेखों (Original Documents) के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। सत्यापन की प्रक्रिया मुख्यालय इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल कक्ष क्रमांक-04 (तृतीय तल) में संपन्न होगी।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

  • अभ्यर्थियों को तय समय पर पहुंचना अनिवार्य है।

  • निर्धारित तिथि के बाद या अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने की स्थिति में भी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow