- 3 और 4 जनवरी को भिलाई और रिसाली में पानी नहीं मिलेगा
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर पालिक निगम भिलाई और रिसाली क्षेत्र के नागरिकों को 3 और 4 जनवरी 2025 को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र से होने वाली जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
पाइपलाइन में लीक के कारण मरम्मत कार्य आवश्यक
नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर स्थित यातायात पुलिस थाना परिसर में 800 एमएम डाया की राइजिंग पाइपलाइन में लीक होने के कारण 24 घंटे से पानी का बहाव जारी है। मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक सामग्री एकत्रित कर ली गई है। यह कार्य 3 जनवरी 2025 को शुरू होगा, जिसमें करीब 24 घंटे का समय लगने की संभावना है।
मरम्मत कार्य के कारण 4 और 5 जनवरी को भिलाई नगर निगम के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस और खहरिया क्षेत्र के साथ नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा और रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
जलापूर्ति पूर्ववत जल्द होगी बहाल
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति पूर्व की भांति चालू कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का समुचित उपयोग करें और पर्याप्त भंडारण करें।










