दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरैना में डायरिया के प्रकोप की जानकारी मिलने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने तत्काल गांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से हाल-चाल जाना। साथ ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रामीणों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विधायक चंद्राकर ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पुरैना मरोदा मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, मंडल महामंत्री अजीत चौधरी, मोहन लाल बघेल, दशरथ सोनवानी, भैरो सिंह सोनवानी, राजकुमार, कमल सोनवानी, सोनू जांगड़े, राकेश, मोहन, जितेन्द्र, उमेश, बोधराम बंजारे, एम. लक्ष्मण राव, ओमप्रकाश मिर्जा, बी. कृष्ण राव, डी. साईं, सरोज बाई, सुरेश कुमार, बी. गणपत, शंकर यादव, के. एल. कुमारी, बसंत दास मानिकपुरी, इंद्राणी वर्मा, डी. महेश, पी. मधु, और लाला जी उपस्थित रहे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]










