18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई निगम के 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति की मिली सौगात

शेयर करें

OM Darpan

Jan 21, 2025 06:15 am 249 views
भिलाई निगम के 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति की मिली सौगात

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)

नगर पालिक निगम भिलाई को छत्तीसगढ़ शासन की स्वीकृति के तहत 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित एक समारोह में इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन कर्मचारियों को निगम के कार्यों को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत किया जाएगा।   इन नियुक्तियों का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके सदस्य नगर निगम भिलाई में कार्यरत रहते हुए दिवंगत हो गए। यह निर्णय उनके परिवारों के भरण-पोषण व स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

प्रमुख नियुक्त कर्मचारी:

इस सूची में शामिल प्रमुख कर्मचारियों में श्रीमती काजल, रोशन कुमार, चुड़ामणि शर्मा, श्रीमती सुमन देवांगन, हानेन्द्र चंदेल, श्रीमती पार्वती यादव, समीर अहमद, तोरणलाल साहू, डी. आनंद, निलेश ठाकुर, राजेश कुमार, मलकीत सिंह, कार्तिक राम, श्रीमती ए.ज्योति, कुशाग्र सिंह, भूपेन्द्र कुमार, राहूल कुमार, श्रीमती मनीषा, सुश्री ललिता पाण्डेय, प्रदीप कुमार रामटेके, पी. कार्तिक राम और मनोज कुमार टण्डन शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी प्रारंभ में 3 वर्ष की अस्थायी अवधि पर नियुक्त किए गए हैं। इन 22 कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। तीन वर्ष तक उनकी कार्यप्रणाली, व्यवहार, और जनता व अधिकारियों के साथ संबंधों का मूल्यांकन किया जाएगा। सफलतापूर्वक यह अवधि पूरी करने पर उन्हें नियमित किया जाएगा। समारोह में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल और आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी नियुक्ति मिलना एक विशेष अवसर है और इन कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक निगम के हित में कार्य करना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक नियुक्तियां भिलाई को:

छत्तीसगढ़ में कुल 103 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें से 22 भिलाई नगर निगम को मिले हैं। यह दुर्ग संभाग में सबसे अधिक संख्या है, जिससे निगम के कार्यों में गति और सुधार आने की उम्मीद है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918121906846

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 180