28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहिवारा को मिला नवीन उप पंजीयक कार्यालय, 56 गांवों के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत: अब घर बैठे होंगी रजिस्ट्रियां

शेयर करें

OM Darpan

Oct 11, 2025 08:00 am 245 views
अहिवारा को मिला नवीन उप पंजीयक कार्यालय, 56 गांवों के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत: अब घर बैठे होंगी रजिस्ट्रियां
अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)। अहिवारा में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोकप्रिय सांसद विजय बघेल और अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने नगर पालिका परिषद अहिवारा के रैन बसेरा परिसर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण कदम से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं और अधिक सुलभ होंगी।  

अब अहिवारा में ही होंगी रजिस्ट्रियां

यह नवीन उप पंजीयक कार्यालय अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों और राजस्व निरीक्षक मंडल अहिवारा एवं मुरमुंदा के अंतर्गत आने वाले कुल 56 गांवों को सुविधा प्रदान करेगा। अब इन क्षेत्रों की जमीन संबंधी रजिस्ट्री कार्य 10 अक्टूबर 2025 से अहिवारा में ही संपन्न होंगे। पूर्व में इन क्षेत्रों की रजिस्ट्री के लिए लोगों को धमधा और भिलाई जाना पड़ता था, जिससे उनका काफी समय और संसाधन खर्च होते थे।

समय और संसाधनों की होगी बचत, सरल बनेगी प्रक्रिया

नए कार्यालय की स्थापना से लोगों के समय और संसाधनों की बचत होगी, साथ ही पंजीयन प्रक्रिया भी सरल और सुविधाजनक बनेगी। यह स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है, और यह कार्यालय उसी दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक साँवलाराम डाहरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर सिंह, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, अहिवारा नगर पंचायत अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लिमन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति जितेंद्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह, रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928175133986

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 9 / 184