भारत माता उद्यान का होगा सौंदर्यीकरण-आयुक्त ने किये विभिन्न उद्यानों का निरीक्षण
OM Darpan
Jan 11, 2025 02:03 am
340 views
11 Jan 2025
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के उद्यानों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से भारत माता उद्यान पर ध्यान दिया गया, जो नेशनल हाईवे पुलिस यातायात कार्यालय के पास स्थित है। यह उद्यान बहुत अच्छा निर्मित है और इसका सौंदर्यीकरण कर आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। इस संदर्भ में आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शिवाजी पार्क, सांई उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान आदि स्थानों का भी निरीक्षण किया। इन स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा कुछ आवश्यक सुझाव दिए गए, जिन्हें आयुक्त ने यथा संभव पूरा करने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके साथ एक शर्त भी रखी गई कि निगम भिलाई द्वारा व्यवस्था करने के बाद, इन उद्यानों की देखरेख स्थानीय नागरिकों द्वारा समितियां बनाकर अपने व्यय पर की जाएगी।
इस निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, भारत विकास परिषद के शिवनारायण मोदी, बी.एन. पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुषमा झाम, गीता मोदी, एम.एस. ठाकुर, एस.ई. आनंद, उमेश सिंह भंडारकर आदि उपस्थित रहे।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
