27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई इस्पात संयंत्र और जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा ग्राम धरमपुरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

शेयर करें

OM Darpan

Jan 20, 2025 06:40 am 188 views
भिलाई इस्पात संयंत्र और जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा ग्राम धरमपुरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र और जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “स्वास्थ्य मेला” के तहत दुर्ग जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शुरू किया है। इस कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) और जिला चिकित्सालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम धरमपुरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन हुआ।   शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जहां कुल 84 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 21 पुरुष, 54 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल थे। जांच के दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर और बीपी की जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी:
  • डॉ. एम सरस्वती – निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग, बीएसपी
  • सुश्री सुसन जैकब – फार्मासिस्ट
  • सुश्री प्रभा सैमुअल – फार्मासिस्ट
  • श्री शंभू दयाल – पंजीयन
  • श्री बुधेलाल – सीएसआर, भिलाई इस्पात संयंत्र
  • श्रीमती ललिता यादव – जिला चिकित्सालय, दुर्ग
भिलाई इस्पात संयंत्र की सामाजिक पहल भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने परिधीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर लंबे समय से ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं। यह पहल संयंत्र के सीएसआर विभाग के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927124516557

विज्ञापन

Advertisement