19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो नशा कारोबारी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2024 11:39 pm 172 views
[smartslider3 slider=6]
  • 02 नशे के कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़े।
  • पंजाब से चिट्टा लाकर करते थे नशे का कारोबार।
  • आरोपियों से 01 लाख रूपये का मादक पदार्थ चिट्टा बरामद।
  • एसीसीयू और थाना वैशाली नगर की संयुक्त कार्यवाही।
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक (मिलाई नगर) सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम व थाना वैशाली नगर प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम नेताम की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृन्दा नगर, दक्षु बाड़ी मैदान में आरोपी बब्बू अली और हरपाल सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से कुल 14 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन), जिसकी कीमत करीब 01 लाख रुपये है, बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चिट्टा पंजाब से लाकर यहां बेचते थे। इससे पहले बब्बू अली 302 भादवि हत्या एवं चाकूबाजी के मामले में 15 वर्ष की सजा काट चुका है। आरोपियों के विरुद्ध थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 205/2024, धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त कार्यवाही में एसीसीयू टीम से प्र.आर. सगीर खान, मेघराज चेलक, पंकज चतुर्वेदी, आरक्षक भावेश पटेल, रिन्कू सोनी, अजय गहलोत, राकेश अन्ना तथा थाना वैशाली नगर से उप निरीक्षक मकरध्वज प्रधान, आरक्षक रजनीकांत साव, विरेन्द्र यादव, भूपेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी:
  1. बब्बू अली, पिता लियाकत अली, उम्र 40 वर्ष, निवासी वृन्दा नगर, केम्प-1, थाना सुपेला, भिलाई।
  2. हरपाल सिंह, पिता सुखदेव सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, हनुमान मंदिर के पास 18 नंबर रोड, केम्प-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919142524932

विज्ञापन

Advertisement