13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिला कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, दिखाया आक्रोश

OM Darpan

Dec 20, 2024 07:10 am 233 views
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए गए कृत्यों के विरोध में दुर्ग जिले में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस घेराव में सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  
भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों को तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की, जो भाजपा कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, "डॉ. अंबेडकर के योगदान को लेकर अमित शाह के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया और उनके योगदान को नकारते हुए सत्ता में रहते हुए उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया। अब, कांग्रेस पार्टी ऐसे बयान को तोड़-मरोड़ कर जनता के बीच फैलाने का प्रयास कर रही है।"
जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब सिर्फ झूठ और साजिशों पर टिकी हुई है। "पं. जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. अंबेडकर के खिलाफ चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस ने उन्हें बार-बार अपमानित किया। अब वही कांग्रेस पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को गलत तरीके से फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजयुमो के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे," पाध्ये ने कहा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, अलका बाघमार, जिला मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, नीलेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जितेंद्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, अजय तिवारी, संतोष सोनी, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, मदन वाढई, गिरेश साहू, मनमोहन शर्मा, पार्षद अरुण सिंह, बन्टी चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश प्रचार मंत्री आकाश ठाकुर, नितेश साहू, अशोक कंडरा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, जिला मंत्री उल्लेख साहू, मंडल अध्यक्ष शिशिर सिंह राठौड़, जिला प्रचार प्रसार मंत्री अनिकेत यादव, राजेश राजपूत, महेंद्र चोपड़ा, अजय भट्ट, प्रशांत अग्रवाल, मनीष भंडारी, भारतेंदु गौतम, शुभम साहू, विशाल शर्मा, यश वर्मा, मनीष पुनाचा, कुन्दन साहू, गोपू पटेल, ऋषि यादव, रोहन मोटवानी, उमंग ताम्रकार, मासूब अली, फारुख चौधरी, निरंजन दुबे, नीलेश, चमन, उदय, अरविंद, जगजीत, ऋषि, विक्रम, आदित्य, जय, अंकित, तुषार, मतिम शेख, गौरव शर्मा सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914014711216

विज्ञापन

Advertisement