भिलाई: शिव महापुराण कथा से पहले उमड़ा भक्तों का सैलाब, कलेक्टर-एसपी ने खुद संभाली कमान
OM Darpan
Jul 27, 2025 07:29 pm
386 views
27 Jul 2025
भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाली इस भव्य कथा के लिए हजारों श्रद्धालु पहले ही जयंती स्टेडियम के सामने मैदान में पहुंच चुके हैं।
व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह से पंडाल, भोजन, पानी, शौचालय, पार्किंग, और मेडिकल सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी भक्त को कोई परेशानी न हो।
नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे ने भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यातायात और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। भक्तों का जोश देखते हुए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन