28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने देवरी मछली पालन केंद्र का किया दौरा

शेयर करें

OM Darpan

Jul 12, 2025 06:21 am 364 views
कलेक्टर ने देवरी मछली पालन केंद्र का किया दौरा
  धमधा (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।   कलेक्टर अभिजीत सिंह आज धमधा के देवरी स्थित सरकारी मछली बीज केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे मछली बीज उत्पादन के काम को देखा और मनरेगा के तहत हो रहे तालाब गहरीकरण और सड़क निर्माण जैसे कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस साल 400 लाख मछली बीज (स्पॉन) पैदा करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही मछुआरों को 50 प्रतिशत की छूट पर मछली के बच्चे (बीज) दिए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद मछुआरे तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर मछली पालन विभाग की उप संचालक सीमा चन्द्रवंशी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।    
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928165128813

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 9 / 184