कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, अनियमितताओं पर घेराव
OM Darpan
Jul 17, 2025 10:44 pm
280 views
17 Jul 2025
-
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: बाकलीवाल
भर्ती प्रक्रिया में देरी व संविदा कर्मियों के साथ अन्याय का आरोप ज्ञापन सौंपते हुए धीरज बाकलीवाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत घोषित 184 संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया को बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निर्धारित समय से महज 15 मिनट पहले रद्द करना प्रशासनिक विफलता के साथ-साथ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बाकलीवाल ने आगे आरोप लगाया कि जिले के संविदा कर्मचारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। जहां पूरे प्रदेश में एक दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया, वहीं दुर्ग जिले में कर्मचारियों का वेतन काटा गया, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। उन्होंने जिला अस्पताल की हमर लैब की बदहाल स्थिति का भी जिक्र किया, जिसमें पहले 116 प्रकार की जांचें होती थीं, लेकिन अब यह घटकर केवल 30 से 35 जांचों तक सीमित हो गई है।'हमर क्लिनिक' बंद, क्रिटिकल केयर यूनिट का काम अधूरा पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई 'हमर क्लिनिक' योजना पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण यह योजना बंद पड़ी है, जिससे शहरी गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे तत्काल पुनः शुरू करने और डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट व 'ट्रॉमा सेंटर' के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर मरीजों के लिए उपलब्ध कराने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद दीपक साहू, भास्कर कुंडले, ज्ञानदास बजारे, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, विजय चंद्राकर, संजू धनकर, गौरव उमरे, प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा, आनंद कपूर ताम्रकार, गोलू गुप्ता, शिशिरकांत कसार, अमोल जैन, मुकेश साहू, तिलक राजपूत, यश बाकलीवाल व आयुष शर्मा, दिव्यांश साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन