1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुइं फोड़ महादेव का आशीष पाने उमड़े श्रद्धालु

शेयर करें

OM Darpan

Jul 15, 2025 12:33 am 447 views
भुइं फोड़ महादेव का आशीष पाने उमड़े श्रद्धालु

ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। शिवधाम कोड़िया स्थित 'भुइं फोड़ शिव मंदिर' में सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।   दिनभर चला दर्शन, पूजन व भजन कीर्तन का दौर इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही रुद्राभिषेक, पूजा अर्चना व भजन कीर्तन का क्रम जारी रहा। बड़ी संख्या में कांवड़िये भी भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर सुबह से ही 'ओम नमः शिवाय', 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्तों ने शिव चालीसा, शिव सहस्त्र नाम और रामायण का पाठ भी किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। सावन सोमवार का महत्व भगवान शिव को अत्यंत प्रिय सावन के महीने का प्रथम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि सावन में सोमवार के दिन शिव की पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव को आशुतोष कहा जाता है, जो शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों की आस्था शाम को हुई बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार मंदिर पहुंचते रहे। 'भुइं फोड़' ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व यहां स्थित शिव मंदिर में स्वयंभू भगवान शिव का दिव्य व भव्य ज्योतिर्लिंग है, जिसे 'भुइं फोड़' के नाम से जाना जाता है। भक्तों में ऐसी मान्यता और अटूट विश्वास है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्रतधारियों ने किया शिवाभिषेक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पंचामृत, धतूरा, कनेर के फूल, मौसमी फल, नारियल, मिठाई और अन्य पूजा सामग्री के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001224107847

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 9 / 184