कुथरेल में युवा मंडल द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
OM Darpan
Jan 02, 2025 06:53 am
258 views
02 Jan 2025
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनगिनत युवा कलाकारों ने अपने डांस कौशल का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीत, रीमिक्स सॉन्ग, हिंदी गीत और अन्य विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अंग्रेजी नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा, "यह प्रतियोगिता हमारे युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट मंच है। डांस एक ऐसी कला है, जो न केवल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि हमें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देती है।"
कार्यक्रम में सरपंच राजश्री चंद्राकर, उपसरपंच लोमश चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप चंद्राकर, समाजसेवी जितेंद्र साहू, अजय शर्मा, कुंदन चंद्राकर, सूबेदार अंडा थाना तुलसी राम साहू, महेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष समीर साहू, उपाध्यक्ष उमेश साहू, दुर्गेश साहू, सचिव युवराज देशमुख, सहसचिव दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दुष्यंत देशमुख, मेघनाथ साहू, राजू चंद्राकर, बबलू मानिकपुरी, भरत यादव व समस्त ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता ने न केवल युवाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक नई पहचान भी दी।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
