14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जेवरा सिरसा मंडल के कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

OM Darpan

Sep 06, 2024 07:22 pm 263 views
  • सदस्यता अभियान की शुरुआत 50 नए सदस्यों के साथ, व्यापारियों से की गई पहल
जेवरा सिरसा/दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।  भाजपा जेवरा सिरसा मंडल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर मौजूद रहीं, साथ ही मंडल प्रभारी विनायक नानू भी उपस्थित रहे। अभियान की शुरुआत स्थानीय फल दुकान, होटल, बेकरी और गुमटी चला रहे व्यापारियों से की गई। पहले दिन 50 नए सदस्यों को जोड़कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, और आगे सभी शक्ति केंद्रों और बूथों पर सदस्यता अभियान की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, महामंत्री मिथलेश कश्यप, भीष्म मढ़रिया, नरसिंग, सुशील साहू, शीतल साहू, हैमलाल, भोला, बलदेव, संतोष साहू, वेदप्रकाश, गुलाब, दिलीप साहू, दीपक पटेल, देवकुमार सिन्हा, रजनी, पूनम तिवारी, मिथलेश, प्रतिभा देवांगन, अश्वनी टंडन, स्वरूप साहू, पंचराम, राकेश साहू, जिला आईटी सेल के योगेंद्र, अनिल यादव, रामगोपाल तिवारी, टेकराम, सगनु, अशोक मंदारे, धनेशाम साहू और लालमण यादव सहित भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914221629822

विज्ञापन

Advertisement