30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाटन के रानीतराई में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर, ग्रामीणों को बैंकिंग व डिजिटल सुरक्षा की दी गई अहम जानकारी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 25, 2025 10:26 pm 519 views
पाटन के रानीतराई में लगा वित्तीय साक्षरता शिविर, ग्रामीणों को बैंकिंग व डिजिटल सुरक्षा की दी गई अहम जानकारी
 
रानीतराई (पाटन) (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।  विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत रानीतराई में वित्तीय संतृप्ति अभियान के अंतर्गत एक वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल सुरक्षा व सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। अतिथिगण व अधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर से दिग्विजय राउत, नाबार्ड से अंशु गोयल व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दुर्ग संजय गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ एफएलसी दुर्ग, बैंक शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र और समर्पित संस्था के काउंसलर भी मौजूद थे। बैंकिंग व योजनाओं की विस्तृत जानकारी शिविर में ग्रामीणों को बचत, बजट, निवेश, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसे सरकारी प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के गुर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग लोकपाल, सचेत पोर्टल और शिकायत निवारण प्रणाली पर भी विशेष जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को टोल फ्री नंबर 14448 व साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया कि किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने और योजनाओं का लाभ लेने में गहरी रुचि दिखाई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930190333976

विज्ञापन

Advertisement