13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2024 11:34 pm 203 views
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज श्री महावीर प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, नगपुरा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पूर्व मंत्री जायसवाल ने श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना की। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर भी उनके साथ उपस्थित थे।     मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने वाला यह संस्थान प्रदेश का पहला संस्थान है, जिसने पुरातन चिकित्सा पद्धति को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा, "प्राकृतिक चिकित्सा कोई नई विधा नहीं है। हमें अपनी पुरानी चिकित्सा पद्धतियों की ओर लौटना होगा। भारत ज्ञान-विज्ञान की खान है और विश्व गुरु के रूप में हर क्षेत्र में योगदान दिया है। योग व प्राकृतिक चिकित्सा का भविष्य उज्ज्वल है।" उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने योग व प्राकृतिक चिकित्सा के 35 शिक्षकों के पद भरे हैं और आने वाले दिनों में इन पदों पर और भी भर्तियाँ की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तर वाले प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में मेडिकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि राज्य को मेडिकल ट्यूरिज्म के रूप में पहचान मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगपुरा की ऐतिहासिक धरा पर संचालित इस प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय में हम सातवां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मना रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महाविद्यालय की सेवाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलता रहेगा। महाविद्यालय के संचालक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की गतिविधियों का उल्लेख किया। वहीं, प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. प्रेमलाल पटेल ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि, सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013164700596

विज्ञापन

Advertisement