30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग उड़ान के तीज मिलन में दिखा नारी शक्ति का जोश, लाल साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 03, 2025 07:19 am 442 views
छग उड़ान के तीज मिलन में दिखा नारी शक्ति का जोश, लाल साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
दुर्ग/भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)। छग उड़ान संस्था ने दुर्ग-भिलाई में भव्य सावन तीज मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर सभी महिलाएं लाल रंग की पारंपरिक साड़ियां पहनकर पहुंची, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव और उल्लास का माहौल बन गया। सावन की रिमझिम फुहारों और शिव आराधना के साथ यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। इस विशेष तीज मिलन कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें तीज क्वीन, नृत्य और क्विज शामिल थे। महिलाओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और ऊर्जा का संचार लगातार बना रहा, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत हो उठा। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेताओं के नामों की घोषणा की गई, जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छग उड़ान तीज क्वीन 2025 का खिताब दामिनी यादव ने अपने नाम किया। प्रथम रनर अप प्रतिभा देशमुख रहीं, जबकि दितीय रनर अप का स्थान ममता नेताम ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार रानी भट्ट को प्रदान किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में ऊषा चंद्राकर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया, दामिनी ग्रुप द्वितीय रहा और बबिता ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिलाओं को मंच देने की पहल

संस्था की अध्यक्ष निधि चंद्राकर ने बताया कि छग उड़ान संस्था द्वारा हर वर्ष तीज मिलन का कार्यक्रम रखा जाता है। उनका उद्देश्य दुर्ग-भिलाई क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तीज मिलन कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी रूना शर्मा, अनिता वर्मा, मिनाक्षी और केसरी चंद्राकर को दी गई थी, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930230447659

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 12 / 184