16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंजोरा (ढाबा) में मानस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने मानस भवन में निर्माण कार्य की घोषणा की

शेयर करें

OM Darpan

Oct 24, 2024 11:49 pm 274 views
अंजोरा (ढाबा) में मानस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने मानस भवन में निर्माण कार्य की घोषणा की
[smartslider3 slider=6]
  अंजोरा (ढाबा) मानस संगोष्ठी अंजोरा (ढाबा) मानस संगोष्ठी अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंजोरा (ढाबा) में करूणायतन मानस परिवार के तत्वाधान में मानस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जेवरा-सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि (जिला पंचायत) प्रेमसागर चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री मिथिलेश कश्यप, महामंत्री भीष्म मढ़रिया, ग्राम सरपंच गजेंद्र सिरसाद, पंडित रामकृष्ण मिश्रा बिहउ लाल देशमुख, अंकालुराम निषाद, हरिश्चंद्र साहू, शिवकुमार देशमुख, मनोज कुमार निषाद, तोमेश मिश्रा, गुनेश्वर देशमुख, लखन साहू, सुमन साहू, कीर्तन यादव, पुरुषोत्तम साहू और बेनी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने ग्राम अंजोरा (ढाबा) में स्थित मानस भवन में चेकर टाइल्स एवं आहता निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानस भवन के महत्व और समुदाय की एकजुटता पर जोर दिया, जिसके माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261017005554526

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 14 / 185