महापौर अल्का बाघमार का जल विभाग के अधिकारियों पर सख्त रुख, फाइलों में देरी पर लगाई फटकार
OM Darpan
Jul 17, 2025 10:36 pm
470 views
17 Jul 2025
- पानी की नियमित आपूर्ति के लिए निरंतर निगरानी के निर्देश
फाइलों में देरी करने वालों पर महापौर ने दिखाई सख्ती इस पर महापौर अल्का बाघमार ने फाइलें दबाकर रखने वाले अधिकारी को समय सीमा के अंदर उन्हें निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक सभी मोटर पंप और इलेक्ट्रिकल उपकरणों को दुरुस्त रखने और नियमित रूप से उनकी निगरानी करने की बात कही ताकि प्राकृतिक आपदाओं को छोड़कर मानवीय कारणों से पानी की आपूर्ति किसी भी हालत में प्रभावित न हो। 24 एमएलडी प्लांट के लिए नया मोटर पंप जल्द महापौर ने 24 एमएलडी प्लांट से संबंधित टंकियों में पर्याप्त पानी न भरने की मुख्य वजह प्लांट के मोटर पंप का कमजोर होना बताया। उन्होंने बताया कि नया मोटर पंप खरीदने के लिए एमआईसी से स्वीकृति मिल गई है और अब राशि स्वीकृति के लिए इसे तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने बिजली आपूर्ति सामान्य रखने और फिल्टर प्लांट में अतिरिक्त सब स्टेशन के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए भी कहा ताकि बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रहे।पुरानी पाइप लाइनों को अमृत मिशन से जोड़ने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को बड़ी लाइनों में हो रहे लीकेज को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कुछ वार्डों में पुरानी और नई पाइपलाइन से हो रही पानी की आपूर्ति को चिन्हित कर अमृत मिशन के तहत नई पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करने के लिए भी कहा। बैठक में जलगृह उप अभियंता मोहित विनोद मांझी मरकाम और जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन