30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर अल्का बाघमार का जल विभाग के अधिकारियों पर सख्त रुख, फाइलों में देरी पर लगाई फटकार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 17, 2025 10:36 pm 473 views
महापौर अल्का बाघमार का जल विभाग के अधिकारियों पर सख्त रुख, फाइलों में देरी पर लगाई फटकार
 
  • पानी की नियमित आपूर्ति के लिए निरंतर निगरानी के निर्देश
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने आज जल विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर ने फाइलों को लंबित रखने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, जल गृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता आर के जैन और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। गर्मी के बाद बारिश में भी जल संकट पर महापौर गंभीर महापौर अल्का बाघमार ने गर्मी के दिनों में हुए जल संकट के बाद अब बारिश के मौसम में भी कई वार्डों में बार-बार हो रही पानी की समस्या पर नाराजगी जताई और इसके कारणों की विस्तृत जानकारी ली। उपकरणों की अनुपलब्धता पर जल विभाग प्रभारी ने बताई दिक्कतें बैठक के दौरान जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने विभिन्न तकनीकी और मशीनरी सामग्री के लिए प्रशासनिक स्वीकृति हेतु लंबित फाइलों और समय पर उपकरणों की उपलब्धता न होने से आ रही परेशानियों से महापौर को अवगत कराया।
फाइलों में देरी करने वालों पर महापौर ने दिखाई सख्ती इस पर महापौर अल्का बाघमार ने फाइलें दबाकर रखने वाले अधिकारी को समय सीमा के अंदर उन्हें निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक सभी मोटर पंप और इलेक्ट्रिकल उपकरणों को दुरुस्त रखने और नियमित रूप से उनकी निगरानी करने की बात कही ताकि प्राकृतिक आपदाओं को छोड़कर मानवीय कारणों से पानी की आपूर्ति किसी भी हालत में प्रभावित न हो। 24 एमएलडी प्लांट के लिए नया मोटर पंप जल्द महापौर ने 24 एमएलडी प्लांट से संबंधित टंकियों में पर्याप्त पानी न भरने की मुख्य वजह प्लांट के मोटर पंप का कमजोर होना बताया। उन्होंने बताया कि नया मोटर पंप खरीदने के लिए एमआईसी से स्वीकृति मिल गई है और अब राशि स्वीकृति के लिए इसे तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने बिजली आपूर्ति सामान्य रखने और फिल्टर प्लांट में अतिरिक्त सब स्टेशन के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए भी कहा ताकि बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रहे।
पुरानी पाइप लाइनों को अमृत मिशन से जोड़ने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को बड़ी लाइनों में हो रहे लीकेज को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कुछ वार्डों में पुरानी और नई पाइपलाइन से हो रही पानी की आपूर्ति को चिन्हित कर अमृत मिशन के तहत नई पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करने के लिए भी कहा। बैठक में जलगृह उप अभियंता मोहित विनोद मांझी मरकाम और जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी उपस्थित थे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930140237417

विज्ञापन

Advertisement