7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक गजेन्द्र यादव का जनसंपर्क: धमधा रोड में बनेगा सड़क और नाली

शेयर करें

OM Darpan

Apr 21, 2025 12:11 am 435 views
विधायक गजेन्द्र यादव का जनसंपर्क: धमधा रोड में बनेगा सड़क और नाली

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

विधायक गजेन्द्र यादव ने आज मॉर्निंग विजिट के दौरान सिकोला वार्ड में जनसंपर्क किया और स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वर्षों से लंबित सड़क की मांग को पूरा करते हुए, उन्होंने बरसात के मौसम में सड़क खराब होने की समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर

वार्ड पार्षद युवराज कुंजाम ने जानकारी दी कि ट्रांसपोर्ट नगर की सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है, जिससे बरसात के दौरान आवाजाही में भारी परेशानी होती है। गड्ढों में पानी भरने के कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। विधायक गजेन्द्र यादव ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन से सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई, जिसके लिए नागरिकों ने उनका आभार जताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क और नाली निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि धमधा रोड स्थित सिकोला वार्ड के ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण और मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पीडब्लूडी के इंजीनियर को निर्देश दिया कि स्वीकृत कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि बारिश से पहले सड़क दुरुस्त हो सके। यह कार्य क्षेत्र में जलभराव की समस्या को खत्म करेगा और आमजन के लिए आवागमन भी सुगम बनाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कार्य वार्डवासियों के सहयोग और सतत प्रयास का परिणाम है। वार्ड को विकसित बनाने के लिए नागरिकों की मांग के अनुसार योजनाएं बनाकर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग में विकास कार्यों की एक निरंतर श्रृंखला जारी है।

श्रमिक साथियों से आत्मीय भेंट

सिकोला वार्ड में विधायक गजेन्द्र यादव को देखकर बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने आत्मीयता के साथ श्रमिकों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर पार्षद कांशीराम कोसरे, मनोज सोनी, युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा, रेशमा सोनकर, ललिता ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेश तेजवानी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, गोलू सोनकर, वार्ड के नागरिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007192728972

विज्ञापन

Advertisement