17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों ने गांवों का दौरा किया

शेयर करें

OM Darpan

Oct 11, 2024 05:54 am 160 views

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 और 25 तारीख को निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करें। इसके तहत कलेक्टर के निर्देश पर जिले के अधिकारी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारियों ने मैदानी अमले और ग्रामवासियों से चर्चा की और योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी मौके पर ही अपलोड की। निरीक्षण में ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य दुकान और स्कूलों में फोकस किया जा रहा है। उप संचालक आर.के. कुर्रे ने पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोहरसी, एसडीएम एच.एस. मिरी ने धमधा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली, उप संचालक जनसंपर्क एम.एस. सोरी ने दुर्ग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिरपोटी और एसडीएम लवकेश ध्रुव ने पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मानिकचौरी का निरीक्षण कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति समझी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917194411289

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 180