30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिरपोटी में 'मोर गांव मोर पानी' की गूंज: जल बचाने बने सोखता गड्ढे, 'मां के नाम' बाटे गए पौधे

शेयर करें

OM Darpan

Jul 24, 2025 10:28 pm 496 views
चिरपोटी में 'मोर गांव मोर पानी' की गूंज: जल बचाने बने सोखता गड्ढे, 'मां के नाम' बाटे गए पौधे
  दुर्ग  (रोहितास सिंह भुवाल)। ग्राम पंचायत चिरपोटी में 'मोर गांव मोर पानी' महाअभियान के तहत जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की अनूठी पहल की गई। सरपंच पूजा चंद्राकर की अगुवाई में ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के अंतर्गत, 'एक सोखता संतान के नाम' पर मुक्तिधाम व चारागाह जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सोखता गड्ढों का निर्माण कराया गया। वहीं, 'एक पेड़ मां के नाम' की भावुक अपील के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पौधे बांटे गए। सरपंच ने सभी से घर पर भी सोखता गड्ढा बनाने और पौधे लगाने का आग्रह किया। इस मौके पर सरपंच पूजा चंद्राकर, सचिव सी एल साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर कोमलेश्वरी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक तथा हितग्राही राधा सतनामी, योगेन्द्र साहू, चितरंजन निषाद, परमानन्द साहू, ललिता साहू समेत कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930210414212

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 19 / 184