1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में नीलू महिला स्वसहायता समूह का 'सावन महोत्सव' : गीत, संगीत और नृत्य से सराबोर महिलाओं ने खूब जमाया रंग!

शेयर करें

OM Darpan

Jul 20, 2025 06:52 am 230 views
दुर्ग में नीलू महिला स्वसहायता समूह का 'सावन महोत्सव' : गीत, संगीत और नृत्य से सराबोर महिलाओं ने खूब जमाया रंग!

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। सावन के पवित्र माह में प्रकृति की हरीतिमा और उमंग का संदेश लिए नीलू महिला स्वसहायता समूह ने इस वर्ष भी भव्य 'सावन महोत्सव' का आयोजन किया. दुर्ग के एक निजी होटल के हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेलों, संगीत, नृत्य व गीत कला प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस खास अवसर का भरपूर आनंद उठाया.

आयोजन की भव्य शुरुआत

नीलू महिला स्वसहायता समूह द्वारा आयोजित इस मनमोहक कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका व समिति अध्यक्ष नीलू सिंह व विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने सावन की विशेष वेशभूषा से सज-धज कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं.

दर्शकों का उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी, जो महिलाओं के उत्साह और कला प्रदर्शन का गवाह बनी. महिलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा माहौल सावन की खुशबू व आनंद से सराबोर हो उठा. इस महोत्सव ने न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी सौहार्द बढ़ाने का एक बेहतरीन मंच भी दिया.
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001143918231

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 16 / 184