27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, बुलडोजर चलवाया, बल्ला घुमाया और बच गई कई मुर्गियों की जान

शेयर करें

OM Darpan

Apr 21, 2025 12:24 am 304 views
कॉलेज के सामने चिकन कार्नर देख भड़के विधायक, बुलडोजर चलवाया, बल्ला घुमाया और बच गई कई मुर्गियों की जान
  • वार्ड-1 खमरिया में स्कूटी से पहुंचे विधायक रिकेश सेन, 5 घंटे में किया जनसंपर्क, नशा, गंदगी और अव्यवस्था पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।
15 अप्रैल से चल रहे स्कूटी जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को विधायक रिकेश सेन वार्ड-1 खमरिया पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग पांच घंटे तक इलाके का दौरा किया और मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया।


नशे के अड्डे बने चबूतरे पर चला बुलडोजर

बाजार चौक स्थित पौनी पंसारी चबूतरे को लेकर शिकायत मिली थी कि यह स्थान अब नशा और ताशबाजी का अड्डा बन चुका है। इस पर विधायक रिकेश सेन ने बिना देरी बुलडोजर मंगवाया और चबूतरे को तुड़वाने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि कभी यह स्थान बारात जनवासा व बैठकों के लिए उपयोगी था, लेकिन अब देर रात तक यहां शराब और जुए का जमावड़ा रहता था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


महिलाओं की पहल पर कार्रवाई, डोम शेड शिफ्ट

महिलाओं ने विधायक को बताया कि चबूतरे पर कुछ युवक नशा करते हैं जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। रिकेश सेन ने तुरंत चबूतरा तोड़ने के साथ ही उस पर लगे डोम शेड को मुक्तिधाम में लगाने के निर्देश दिए।


मुक्तिधाम में कचरा, बंद पड़े कांजी हाउस पर सख्ती

खमरिया के मुक्तिधाम में कचरा डंपिंग की जानकारी मिलने पर विधायक ने मौके पर ही निगम स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वहां ट्रेचिंग ग्राउंड न बनाया जाए। वहीं वर्षों से बंद पड़े कांजी हाउस को तुड़वाकर वहां सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन बनाने के निर्देश दिए और इसके लिए 30 लाख रुपये की घोषणा भी की।


नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती

गांव की महिलाओं ने बताया कि लगभग डेढ़ दर्जन लोग रोजाना शाम को शराब और गांजा का सेवन करते हैं जिससे युवा वर्ग पर बुरा असर पड़ रहा है। विधायक ने ऐसे लोगों की सूची बनवाई और स्मृति नगर चौकी प्रभारी को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।


महिलाओं की मांग पर बोरिंग की शिफ्टिंग

वार्ड भ्रमण के दौरान एक महिला ने बोरिंग को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग रखी। महिला ने कहा कि बोरिंग के आसपास अंधेरा व नशेड़ियों के जमावड़े के कारण वह डरती हैं। विधायक ने तुरंत बोरिंग गाड़ी बुलवाई और मैदान में बोरिंग खनन शुरू करवाया।


कच्ची नाली देख चौंके विधायक, पक्की नाली के निर्देश

गली में बह रही कच्ची नाली से परेशान लोगों को देख विधायक खुद भी हैरान हो गए। उन्होंने तत्काल निगम अधिकारियों को पक्की नाली बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं ने पीएम आवास, राशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं जिनका तत्काल निराकरण हुआ।


बच्चे को स्कूल में एडमिशन से रोका, विधायक ने दिलाया दाखिला

दिव्यांश नामक बालक के पिता ने शिकायत की कि आत्मानंद स्कूल में उनके बेटे को एडमिशन नहीं दिया जा रहा। विधायक ने शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर तुरंत दाखिला सुनिश्चित कराने व जिम्मेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


रास्ते में मिली मुर्गियों से भरी गाड़ी, छुड़वाया जानवरों को

जुनवानी-खमरिया रोड पर चिकन कटाई के लिए ले जाई जा रही गाड़ी को विधायक ने रुकवाया, गिनती करवाई और चालक को मुर्गियों को खेत में छोड़ने का निर्देश देते हुए कीमत अदा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से कुछ जानवरों को जीवनदान मिलेगा।


मैदान में युवाओं संग बैटिंग

छोटे मैदान में क्रिकेट खेलते बच्चों को देखकर विधायक ने स्कूटी रोकी, उन्हें नया बैट-बॉल लेने के लिए कुछ रुपये दिए और खुद भी कुछ देर बैटिंग की।


कॉलेज और मंदिर के पास चिकन दुकान पर नाराज़गी

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज और शिव मंदिर के पास चिकन चिल्ली की दुकान देख विधायक नाराज हो गए। लोगों ने बताया कि यहां शराब भी बेची जाती है और सामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है।


ओयो होटल की जांच के निर्देश

लोगों की शिकायत पर कि खमरिया में संचालित ओयो होटल में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं, विधायक ने अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए कि क्या रिहायशी क्षेत्र में होटल को कमर्शियल अनुमति मिली है या नहीं।


स्कूटी यात्रा का उद्देश्य और जनहित की पहल

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार के तहत वे वार्ड-वार स्कूटी यात्रा पर हैं। इसका उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और आम जनता की समस्याओं का समाधान है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927131529398

विज्ञापन

Advertisement