1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं, अपने घर में लगवाएं सोलर पैनल

शेयर करें

OM Darpan

Jan 08, 2025 10:11 pm 259 views
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं, अपने घर में लगवाएं सोलर पैनल

भिलाईनगर (रवि कुमरा भास्कर)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्रेडा के अधिकारी और सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। चर्चा में बताया गया कि नागरिक किस प्रकार अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। बैठक के दौरान बताया गया कि योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली खपत पर उपभोक्ताओं को 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद नागरिकों को कम ब्याज दर पर बैंक द्वारा लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत 0 से 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 30 हजार से 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। 2 से 3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने पर 60 हजार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। वहीं, 300 यूनिट से अधिक खपत पर 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले सोलर पैनल पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।  
बैठक में प्रमुख अधिकारी मौजूद बैठक की अध्यक्षता आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने की। उनके साथ मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा और अधिक्षण अभियंता दीपक जोशी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सोलर पैनल लगाने वाली एजेंसी से योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जरूरी जानकारियां लीं। बैठक में चर्चा की गई कि अगर सोलर पैनल से उत्पन्न बिजली की खपत से ज्यादा उत्पादन होता है, तो अतिरिक्त बिजली का क्या किया जाएगा। इस पर एजेंसी ने जानकारी दी कि सीएसईबी (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) अतिरिक्त बिजली को स्टोर करेगा, जो जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि जो लोग सोलर पैनल लगवाते हैं, उन्हें बैंक द्वारा 7% की ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए एजेंसी के सदस्य जनता के बीच जाकर योजना के फायदे बता रहे हैं। आयुक्त ने दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पहले अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर इसकी शुरुआत करें। आयुक्त ने कहा कि भिलाई नगर निगम का प्रयास होगा कि सरकारी कार्यालयों में भी सोलर पैनल लगाए जाएं, ताकि बिजली के बिल में कमी आ सके। उन्होंने निर्देश दिए कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी भिलाई नगर निगम के निवासियों, जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, हाउसिंग सोसायटियों और कॉलोनियों में जाकर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002024302813

विज्ञापन

Advertisement