13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, निगम ने पहले दिन तीन नल कनेक्शन किए विच्छेद

शेयर करें

OM Darpan

Oct 07, 2024 08:18 pm 241 views
नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, निगम ने पहले दिन तीन नल कनेक्शन किए विच्छेद
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम द्वारा टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। बार-बार अपील के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर सख्त कदम उठाते हुए निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टैक्स वसूली के इस अभियान में अब अवकाश के दिनों में भी कार्रवाई की जा रही है। पहले दिन निगम की टीम ने तीन बकायेदारों के नल कनेक्शन काटे, जिससे हड़कंप मच गया है। राजस्व वसूली को गति देने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर टैक्स वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है। निगम ने अवकाश के दिनों में भी वसूली अभियान छेड़ा है, ताकि ज्यादातर लोग, जो सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारी हैं, घरों पर मिल सकें। इस उद्देश्य से शनिवार और रविवार को भी राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स वसूली के लिए घर-घर जाकर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहे हैं।

अभियान के तहत काटे गए नल कनेक्शन

सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि जल कर वसूली के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर और राजस्व विभाग की टीम के साथ वार्डों में जाकर निरीक्षण किया गया। आज तीन बकायेदारों के नल कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 और 56 में की गई, जिसमें वार्ड 56 के तीन मकानों के नल कनेक्शन काटे गए। लंबे समय से टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ निगम की यह सख्त कार्रवाई शुरू हुई है। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर हर सप्ताह राजस्व विभाग की बैठक आयोजित कर टैक्स वसूली की रणनीति बना रहे हैं।

35 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य

नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष के साथ-साथ बकाया मांग को मिलाकर कुल 35 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम की टीम दिन-प्रतिदिन घर-घर जाकर टैक्स की वसूली कर रही है। निगम के इस अभियान से शहर के बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम ने वसूली प्रक्रिया को तेज करने के लिए कमर कस ली है और राजस्व विभाग के कर्मचारी पूरे शहर में सक्रिय हो गए हैं।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013111619399

विज्ञापन

Advertisement