14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य राजनीति नहीं, जन सेवा है: फैसल सिद्दीकी

OM Darpan

Oct 03, 2024 06:03 am 193 views
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य राजनीति नहीं, जन सेवा है: फैसल सिद्दीकी
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के समापन दिवस से पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और सेवा पखवाड़ा के राष्ट्रीय प्रभारी फैसल सिद्दीकी ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फैसल सिद्दीकी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है, जिसके तहत कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा भी सेवा के कार्यों, साफ-सफाई, और ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। इसके साथ ही मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारों पर साफ-सफाई का काम भी किया जा रहा है। सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य वोट की राजनीति नहीं, बल्कि जन सेवा है। इसका मुख्य मकसद आम लोगों की सेवा करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने कहा, "जब किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दान किया गया रक्त उन्हें प्राप्त हो सके, यही इसका उद्देश्य है।" यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप, सदस्यता अभियान, और सफाई के कार्यों का आयोजन किया गया। सिद्दीकी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालते ही भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। आज पूरा देश उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।" रायपुर और दुर्ग में मिलाकर करीब 100 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस प्रेस वार्ता में नजमा अजीम, सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र कुमार पाध्ये, द्व्व्य मख़मूर अहमद, राजा महोबिया, साजन जोसेफ, शाहिद ख़ान, मोहम्मद गॉस, और गगन सिंग उपस्थित रहे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915011716216

विज्ञापन

Advertisement