19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भिलाई नगर में 154 आवासों का आवंटन, लॉटरी प्रणाली से किया गया मकान आबंटन

शेयर करें

OM Darpan

Dec 10, 2024 05:15 am 184 views
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। प्रधानमंत्री आवास योजना, "मोर मकान-मोर आस" एवं "मोर मकान-मोर चिन्हारी" के अंतर्गत आज नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में 154 आवासों का आबंटन लॉटरी पद्धति से किया गया। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। आवंटन के तहत निगम क्षेत्र में सूर्या विहार के 49 मकान, एनार स्टेट के 75 मकान, कृष्णा इंजिनियरिंग के 22 मकान, मॉडल के 7 मकान और रजत बिल्डर्स के 1 मकान का आबंटन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर आस" घटक के 139 मकानों में से 4 भूतल और 135 सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को आवंटित किए गए। वहीं, "मोर चिन्हारी" घटक के 15 मकानों में से 1 भूतल और 14 सामान्य वर्ग के आवास दिए गए। इस आवंटन में 1 विकलांग और 4 वरिष्ठ नागरिकों को ग्राउंड फ्लोर का मकान आवंटित किया गया।
विधायक रिकेश सेन ने इस मौके पर कहा कि, "सरकार का उद्देश्य है कि हर एक व्यक्ति को आवास मिले। जितने मकान बने हैं, उन्हीं में से पारदर्शी तरीके से लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।"
आवंटन में निगम के अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवयी, आवास योजना के नोडल अधिकारी डी.के. वर्मा, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन प्रमुख रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919125506538

विज्ञापन

Advertisement