1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में विहिप मातृशक्ति का मां-बेटी सम्मेलन संपन्न

शेयर करें

OM Darpan

Jul 18, 2025 12:03 am 420 views
दुर्ग में विहिप मातृशक्ति का मां-बेटी सम्मेलन संपन्न
  दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला दुर्ग द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आयोजित मां-बेटी सम्मेलन में मां और बेटियों के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने, सामाजिक दायित्वों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, सकारात्मकता, पारिवारिक संवाद और स्वरोजगार पर ज़ोर दिया गया। जिला संयोजिका शशि बंछोर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और मातृशक्ति सत्संग मानस मंडली को रामायण व वाद्य यंत्र भेंट किए गए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, प्रांत मंत्री विभूति नारायण पांडे, प्रांत सह मंत्री नंदू राम, विभाग संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन, विभाग मंत्री अनिल गुर्जर व जिला उपाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में शशि बंछोर, लीना साहू, सरिता अग्रवाल, मंजू तांडी, अंजलि पटनायक, नम्रता बंसोड़, रश्मि वर्मा, पुष्पा सिंग, पी. लक्ष्मी, गीता दुबे, कुसुम कुमारी, नम्रता चंद्राकर और नेहा सुनीता सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001150925431

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 13 / 184