18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंगूरी भाबी का मानसून फोटोशूट हुआ वायरल: मुंबई की बारिश में छाया फैशन का जादू

शेयर करें

OM Darpan

Jul 30, 2024 05:41 am 188 views
  मुंबई में मानसून केवल एक मौसम नहीं बल्कि एक सुखद अनुभव भी है, जो मूड को अच्छा कर देता है और रूह को सुकून पहुँचाता है। इस जादुई मौसम में एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी के रूप में मशहूर शुभांगी अत्रे ने एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया। शुभांगी की इन मनमोहक तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। शुभांगी अत्रे को इस फोटोशूट में चमकीली लाल और सफेद साड़ी में देखा गया, जबकि उनके बाल खुलकर लहरा रहे थे। ये तस्वीरें मुंबई की मशहूर काली-पीली टैक्सी और भव्य गेटवे ऑफ इंडिया के पीछे पारंपरिक खूबसूरती का एहसास दिला रही हैं। अन्य तस्वीरों में उन्होंने लाइट व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं, जो समुद्र की शांत सुंदरता को दर्शाते हैं। मुंबई के मशहूर स्थल पर शुभांगी की पारंपरिक सुंदरता मानसून रोमांच के बारे में बताते हुए शुभांगी ने कहा, “मानसून मेरा पसंदीदा मौसम है। बारिश में बाहर निकलना बेमिसाल आनंद और सुकून देता है। मेरी जिन तस्वीरों को इतनी तारीफ मिल रही है, वह मेरे एक दोस्त ने ली थी, न कि किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने। मैं हमेशा से ही मुंबई की इन बेमिसाल चीजों के साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहती थी और इस सीजन में मुझे यह परफेक्ट मौका मिल गया।” मानसून के दौरान सुरक्षा के उपायों पर शुभांगी की सलाह शुभांगी ने सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं लोगों को बाहर घूमने और मानसून का आनंद उठाने के लिए प्रोत्साहित करती हूँ, लेकिन साथ ही उनसे मेरी विनती है कि वे सुरक्षा का ख्याल रखें। भारी बारिश चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए घर से तभी बाहर निकलें जब हल्की बारिश हो रही हो।” शुभांगी अत्रे का मानसून के दौरान अनुभव और चुनौतियाँ मानसून के दौरान शुभांगी ने भी कुछ चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा, “हालांकि मुंबई का मानसून अद्भुत होता है, लेकिन यह कई चुनौतियाँ भी लेकर आता है। मेरे पहले शो के लिए बारिश के सीन की शूटिंग के दौरान हमें आर्टिफिशियल रेन का सहारा लेना पड़ा। हमारी शूटिंग लगभग 12 घंटे चली और मैं ठंड के मारे काँप रही थी। शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे बुखार और सर्दी हो गई थी, लेकिन अंत में मुझे खुशी हुई क्योंकि हमारे प्रशंसकों को वह सीन बेहद पसंद आया था।” शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाबी के रूप में देखिए, ‘भाबीजी घर पर हैं’ में हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918134924839

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement