17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म द मशरूम्स का रेट्रो गाना रिलीज, अनुष्का-अभिजीत की दिखी केमिस्ट्री

शेयर करें

OM Darpan

Sep 16, 2026 06:03 pm 470 views
फिल्म द मशरूम्स का रेट्रो गाना रिलीज, अनुष्का-अभिजीत की दिखी केमिस्ट्री

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई। फिल्म ‘द मशरूम्स’ का नया ओरिजिनल हिंदी रेट्रो गाना ‘कैसी है ये शाम आज की’ रिलीज किया गया है। डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े के निर्देशन में बने इस गाने में अनुष्का कौशिक और अभिजीत नलावड़े पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। यह गाना पुराने दौर के सिनेमाई जादू को आधुनिक अंदाज में पेश करता है।

थिएटर और मराठी सिनेमा में सक्रिय अभिजीत नलावड़े इस गाने के जरिए एक नई स्क्रीन केमिस्ट्री साझा कर रहे हैं। तरन्नुम मलिक जैन ने गाने को आवाज दी है, जबकि संगीतकार परेश शाह ने इसमें 80 के दशक के बॉलीवुड संगीत का प्रभाव डाला है। विंटेज रोमांस और ग्लैमर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह गीत फिल्म की कहानी का हिस्सा है।

डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े ने बताया कि वे पुराने हिंदी सिनेमा की ईमानदारी और सादगी से प्रभावित रही हैं। इसी एहसास को ‘द मशरूम्स’ की दुनिया में लाने के लिए इस गाने का निर्माण किया गया है। यह गीत पुराने दौर की यादों को नए सिनेमाई अनुभव के साथ जोड़ने का प्रयास है।

इस फिल्म का निर्माण श्रीजा बरुआ नलावड़े और अभिजीत नलावड़े ने मिलकर किया है। लसाकी मीडियावर्क्स द्वारा प्रस्तुत यह गीत विंटेज रोमांस, ग्लैमर और नॉस्टैल्जिया को आधुनिक सिनेमाई फील के साथ जोड़ता है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918011552795

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement