Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तालाब में डूबकर हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़/धर्मजयगढ़। 

छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ वन मंडल से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। छाल वन परिक्षेत्र के किदा बीट के अंतर्गत ग्राम जामपाली में एक तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। यह दुखद घटना कल रात की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और डूबे हुए हाथी शावक को निकालने के प्रयास में जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह तालाब राजस्व विभाग की जमीन पर स्थित है जहां इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने आकार लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी शावक के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, मौत के कारणों की जांच भी की जा रही है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow