Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्यपाल ने दुर्ग में तीन संस्थाओं को की आर्थिक सहायता प्रदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में कार्यरत तीन सामाजिक संस्थाओं को राजभवन रायपुर में आर्थिक सहायता दी गई। यह सहायता विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों और विशेष बच्चों की देखभाल करने वाली संस्थाओं को प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग को वृद्धाश्रम संचालन हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह राशि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा संस्था के सचिव डॉ. मनोज दानी को सौंपा गया।

वहीं, ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, कादम्बरी नगर दुर्ग को गंभीर और बीमार वृद्धों के देख-रेख एवं चिकित्सकीय सुविधाओं हेतु एक लाख रुपये का आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया। यह राशि संस्था के अध्यक्ष श्री राजू राजपूत को दी गई।

साथ ही, तुलसी लोक विकास संस्थान, जामुल को दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षात्मक कार्यों हेतु एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, जिसे संस्था प्रमुख श्रीमती संध्या द्विवेदी ने ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार एवं अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow