Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिस्ट्रीशीटर दीपक मुदलियार गिरफ्तार

History-sheeter Deepak Mudaliyar

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

राजधानी रायपुर में अवैध शराब के संगठित नेटवर्क पर पुलिस ने एक बड़ा और करारा प्रहार किया है। डीसीपी सेंट्रल जोन (DCP Central Zone) के कुशल मार्गदर्शन में थाना गंज की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार के मुख्य सरगना और निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर दीपक मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से पुलिस को इस शराब माफिया की तलाश थी। पुलिस के अनुसार, दीपक मुदलियार राजधानी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री का एक बड़ा सिंडिकेट संचालित कर रहा था। उसकी इस गिरफ्तारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

पहले ही जेल जा चुके हैं 4 गुर्गे

ज्ञात हो कि इस पूरे मामले में गंज पुलिस ने पहले ही सख्ती दिखाते हुए हिस्ट्रीशीटर दीपक के लिए काम करने वाले 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद से ही मुख्य सरगना दीपक की तलाश तेज कर दी गई थी और पुलिस लगातार उसकी घेराबंदी कर रही थी।

अंततः गंज पुलिस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा। दीपक मुदलियार के पकड़े जाने से अवैध शराब के इस बड़े नेटवर्क की कमर टूट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और सप्लाई चेन के बारे में अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

news paper editing
previous arrow
next arrow