दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

समस्त ग्रामवासियों की ओर से गांव की सुख-शांति, सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय की भावना के साथ हनुमान मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहुति की गई। यह परंपरा ग्राम में वर्षों से चली आ रही है और प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास में श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न होती है।
इस कार्यक्रम का संचालन कथावाचक पंडित चंपेशकृष्ण जय महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। उनके द्वारा गणेश जी, अंबिका माता, नवग्रह, हनुमान जी एवं व्रत के रूप में भगवान सत्यनारायण की पूजा कराई गई। विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति भी की गई।
जजमान की भूमिका में पंडित राम कैलाश शुक्ला उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे अनुष्ठान को पारंपरिक विधियों से सम्पन्न कराया।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, ग्रामवासी बने सहभागी
आयोजन में पंडित राम गोपाल तिवारी, रवि शंकर मिश्रा, विनीश, योगेश, राजू शर्मा, अभिजीत अग्रवाल, अनिल यादव, जगदीश हंकारा, संतोष राजपूत, राकेश ताम्रकार, रवि साहू, केशर गौर, संतोषी निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया और गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।









