Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ननकट्ठी ग्राम पंचायत में फिर महिलाओं का परचम, सुशील साहू बनीं सरपंच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ननकट्ठी (रोहितास सिंह भुवाल)।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत आने वाले ननकट्ठी ग्राम पंचायत में एक बार फिर महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखा है। कुल 3022 मतदाताओं में से लगभग 2550 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 2364 मत सही पाए गए। इस चुनाव में सुशील साहू ने 1113 मत हासिल कर 300 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

लगातार चौथी बार महिला सरपंच

ननकट्ठी ग्राम पंचायत में लगातार चौथी बार किसी महिला को सरपंच बनने का अवसर मिला है। इस बार सुशील साहू ने पहली बार सरपंच पद की कमान संभाली है। उनके सामने भुनेश्वरी वर्मा, मिथिलेश्वरी निषाद और अनिता निर्मलकर जैसी प्रत्याशी चुनावी मैदान में थीं, लेकिन सुशील साहू ने निर्णायक बढ़त बनाकर जीत हासिल की।

ग्रामवासियों में जश्न का माहौल

चुनाव परिणाम घोषित होते ही ननकट्ठी के ग्रामीणों और समर्थकों ने फटाके फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। सुशील साहू ने सबसे पहले हनुमान मंदिर और राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांवभर में रैली निकालकर उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया।

विकास की नई शुरुआत

जीत के बाद सुशील साहू ने कहा,
“यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जनता की जीत है। मैं सभी के विश्वास को बनाए रखते हुए गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।”

ग्राम पंचायत के 20 वार्डों में निर्वाचित पंच

ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों से निम्नलिखित पंच निर्वाचित हुए:

  1. सरिता निषाद (वार्ड क्रमांक 01)
  2. संतराम ठाकुर (वार्ड क्रमांक 02)
  3. कांती ठाकुर (वार्ड क्रमांक 03)
  4. दुर्गेश्वरी पटेल (वार्ड क्रमांक 04)
  5. सालिकराम पटेल (वार्ड क्रमांक 05)
  6. भुनेश्वरी यादव (वार्ड क्रमांक 06)
  7. बुद्धिसागर वर्मा (वार्ड क्रमांक 07)
  8. टोकेश्वर धनकर (वार्ड क्रमांक 08)
  9. रवि साहू (वार्ड क्रमांक 09)
  10. हेमती साहू (वार्ड क्रमांक 10)
  11. सरिता साहू (वार्ड क्रमांक 11)
  12. प्रवीण साहू (वार्ड क्रमांक 12)
  13. अशवंतीन सोबने (वार्ड क्रमांक 13)
  14. नंदरानी राउत (वार्ड क्रमांक 14)
  15. सुनीता निषाद (वार्ड क्रमांक 15)
  16. लक्ष्मी निषाद (वार्ड क्रमांक 16)
  17. आशा निषाद (वार्ड क्रमांक 17)
  18. अयोध्या ढीमर (वार्ड क्रमांक 18)
  19. द्रोपती राजपूत (वार्ड क्रमांक 19)
  20. खोमेन्द्र निर्मलकर (वार्ड क्रमांक 20)
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow