लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

IND vs NZ: ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर, प्रैक्टिस में हुए चोटिल

Rishabh Pant injured- omdarpan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 


नई दिल्ली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शनिवार सुबह अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें यह चोट लगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह भारतीय टीम के अभ्यास सत्र (Practice Session) के दौरान यह घटना घटी। ऋषभ पंत भारतीय थ्रोडाउन विशेषज्ञों (Throwdown Specialists) के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान गेंद उनके कमर के ठीक ऊपर लगी। चोट इतनी तेज थी कि पंत दर्द से कराह उठे।

गेंद लगते ही टीम के सहायक कर्मचारी और मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) तुरंत पंत के पास पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। चोट लगने के बाद पंत को थोड़ी देर के लिए उपचार भी लेना पड़ा। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार, इस चोट के चलते अब वह 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई (BCCI) की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

11 जनवरी से शुरू हो रहा है घमासान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से वडोदरा में होगा। पंत के बाहर होने से टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम:

  • पहला वनडे: 11 जनवरी, वडोदरा

  • दूसरा वनडे: 14 जनवरी, राजकोट

  • तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर

भारतीय टीम (अपडेटेड स्क्वॉड):

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow