Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व विजेता बना भारत: इंग्लैंड ने टेके घुटने, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से मिली जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली |

वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की आतिशी पारी और आयुष म्हात्रे की कुशल कप्तानी के दम पर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय जूनियर टीम ने ऐसा शानदार खेल दिखाया कि इंग्लैंड की टीम को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बादशाहत साबित की है।

इस ऐतिहासिक जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। आयुष म्हात्रे अब उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

‘भारत की प्रतिभा चमक रही है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत की प्रतिभा क्रिकेट में चमक रही है। हमें अपनी अंडर-19 टीम पर गर्व है, जिसने वर्ल्ड कप जीता है। टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया और यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।”

‘यादगार ब्लॉकबस्टर की उम्मीद थी’

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस जीत को युवाओं के निडर खेल का परिणाम बताया। उन्होंने लिखा, “चैंपियन! इस युवा टीम और उनके निडर खेल पर मुझे बहुत गर्व है। जब आपके पास वैभव सूर्यवंशी हो, तो एक यादगार ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जाती है। शाबाश वैभव।” उन्होंने कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी बधाई दी।

‘जूनियर क्रिकेट में हमारा दबदबा’

अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता चुके विराट कोहली ने इसे गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने लिखा, “अंडर-19 भारतीय टीम को वर्ल्ड कप दोबारा जीतने पर हार्दिक बधाई। अंडर-19 क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा कायम है।”

दिग्गजों ने भी दी बधाई

वर्ल्ड कप जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम की सराहना की। इसके अलावा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर जैसे दिग्गजों ने भी इस प्रदर्शन को सराहा है।


news paper editing
previous arrow
next arrow