लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारत की जीडीपी 7.8% पहुंची, विजय साहू बोले- मोदी सरकार की नीतियों का असर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाई नगर । भाजपा नेता और क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि पर बयान जारी किया। उन्होंने 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों का परिणाम बताया।

साहू ने कहा कि पिछले वर्ष इसी अवधि में विकास दर 6.9 प्रतिशत थी। वैश्विक स्तर पर तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। यह आंकड़ा अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

निवेश में 11.9% की बढ़ोतरी

आर्थिक आंकड़ों के अनुसार निवेश में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र में 10 प्रतिशत और विनिर्माण क्षेत्र में 9.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साहू के मुताबिक ये गतिविधियां रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं।

आत्मनिर्भर भारत से मिली मजबूती

विजय साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और बुनियादी ढांचे के विस्तार ने अर्थव्यवस्था को नई ताकत दी है। वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बाद भी भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूती से खड़ा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow