लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गारमेंट फैक्ट्री जल्द शुरू करने के निर्देश, आयुक्त ने बीपीओ सेंटर और एसएलआरएम सेंटर का लिया जायजा

Bhilai News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • खुर्सीपार में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ के काम को परखा

  • मौके पर खुद एक परिवार का फॉर्म भरवाया

Bhilai News

भिलाई नगर (रवि कुमार भास्कर)

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन-4 क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनका मुख्य फोकस आईटीआई ग्राउंड के पास बन रही गारमेंट फैक्ट्री और बीपीओ सेंटर पर रहा। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर इसे तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए।

गारमेंट फैक्ट्री और बीपीओ पर फोकस

जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे के साथ निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त ने आईटीआई ग्राउंड स्थित निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री की प्रगति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना किसी देरी के इसे शुरू करने की तैयारी की जाए। इसके साथ ही पास में स्थित बीपीओ सेंटर का भी अवलोकन किया गया और वहां संचालन के लिए आवश्यक सामग्री तत्काल रखवाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने आईटीआई कक्ष में कराए गए संधारण (मेंटेनेंस) कार्यों का भी अवलोकन किया।

बीएलओ के काम की मैदानी हकीकत परखी

प्रशासनिक कामकाज के निरीक्षण के दौरान आयुक्त पांडेय खुर्सीपार क्षेत्र भी पहुंचे। यहां बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य का जायजा लिया। बीएलओ नागरिकों से संपर्क कर गणना पत्रक भर रहे हैं। कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए आयुक्त ने मौके पर ही एक परिवार का गणना पत्रक भरवाकर प्रक्रिया का सत्यापन किया।

कचरा प्रबंधन और खाद निर्माण का अवलोकन

आयुक्त ने एसएलआरएम (SLRM) सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका जांची। सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे घरेलू अपशिष्ट पृथक्करण (Waste Segregation) कार्य को देखा। यहां गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाई जा रही है, जबकि सूखे कचरे से प्लास्टिक को अलग कर उसकी बिक्री की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी और विजेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow