14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेख मकसूद और अशरफीह में गोलीबारी बंद

OM Darpan

Jan 10, 2026 01:00 am 611 views
शेख मकसूद और अशरफीह में गोलीबारी बंद

नई दिल्ली/अलेप्पो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीरिया के अलेप्पो में पिछले तीन दिनों से सरकारी बलों और कुर्द लड़ाकों के बीच जारी खूनी संघर्ष पर अब विराम लग गया है। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर युद्धविराम की घोषणा कर दी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, शेख मकसूद, अशरफीह और बानी जैद इलाकों में सुबह तीन बजे से युद्धविराम प्रभावी हो गया है।

समझौते के तहत सशस्त्र समूहों को इलाका खाली करने के लिए छह घंटे का समय दिया गया। इसमें एक अहम शर्त यह भी है कि जाने वाले लड़ाकों को अपने निजी हल्के हथियार साथ ले जाने की अनुमति होगी। उन्हें ‘सीरियाई लोकतांत्रिक बलों’ (SDF) के नियंत्रण वाले उत्तर-पूर्वी हिस्से तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इस संघर्ष के कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

शांति बहाली के बीच अलेप्पो के गवर्नर अजम अल-घरीब ने विवादित इलाकों का दौरा किया। वहीं, सीरिया में अमेरिकी दूत टाम बैरक ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए सभी पक्षों के संयम की सराहना की। हालांकि, अभी तक एसडीएफ की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914224630665

विज्ञापन

Advertisement