19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईरान ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक, नेतन्याहू ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

शेयर करें

OM Darpan

Apr 14, 2024 08:58 am 226 views
ईरान ने इजरायल पर किया ड्रोन अटैक, नेतन्याहू ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ व्हाइट हाउस में मीटिंग कर रहे हैं. उधर, ईरान की ओर से किए गए इस ड्रोन अटैक के बाद ईरानी लीडर खामेनेई के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, इसमें खेमेनई ने कहा कि दुष्ट शासन को दंडित किया जाएगा.

https://twitter.com/IsraeliPM/status/1779260071668756726 मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने अपने क्षेत्र से इजरायल पर ड्रोन लॉन्च किए. ईरान के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स हाईअलर्ट पर है और लगातार हालात की निगरानी कर रहा है. इजरायली एयरफोर्स फाइटर जेट और इजरायली नौसेना के जहाजों के साथ ही आईडीएफ ने एरियल डिफेंस एरे को भी हाईअलर्ट पर रखा है. इजरायली वायु और नौसैनिक क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव के किरया में वॉर कैबिनेड की मीटिंग बुलाई है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की हमले की निंदा, हम अपने सहयोगी के साथ खड़े

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के लापरवाह हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. ईरान ने एक बार फिर दिखाया है कि वह अराजकता दिखाने पर आमादा है. ब्रिटेन इज़रायल और जॉर्डन और इराक सहित हमारे सभी क्षेत्रीय भागीदारों की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा. हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्थिति को स्थिर करने और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम करगे, कोई भी अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता.

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919155534241

विज्ञापन

Advertisement