19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस्लामाबाद: करसाज कार दुर्घटना में व्यवसायी की पत्नी के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

शेयर करें

OM Darpan

Aug 28, 2024 10:53 pm 315 views
 
  • मुस्कुराती हुई नताशा दानिश का वीडियो वायरल, पाकिस्तानियों का गुस्सा सातवें आसमान पर
इस्लामाबाद। करसाज कार दुर्घटना से जुड़े एक वीडियो ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नताशा दानिश, जो एक जाने-माने व्यवसायी दानिश इकबाल की पत्नी हैं, हादसे के बाद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। https://twitter.com/ZoharAmin2/status/1827678648318513411   घटना 19 अगस्त को हुई, जब नताशा की टोयोटा लैंड क्रूजर ने करसाज रोड पर एक मोटरसाइकिल और एक खड़ी कार समेत कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में एक पिता और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एमएम न्यूज के अनुसार, हादसे में घायल एक व्यक्ति अब वेंटिलेटर पर है। लेकिन इस हादसे के बाद नताशा का जो व्यवहार सामने आया, उसने लोगों को और भी आक्रोशित कर दिया। वायरल वीडियो में नताशा गुस्साई भीड़ के बीच मुस्कुराते हुए दिख रही हैं और अपने परिवार के प्रभाव का हवाला देते हुए कह रही हैं, "तुम मेरे बाप को नहीं जानते।" नताशा दानिश ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है। उनके वकील आमिर मंसूब का दावा है कि नताशा का मानसिक स्वास्थ्य स्थिर नहीं है और उनका इलाज जिन्ना अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, अस्पताल के रिकॉर्ड ने इस दावे को खारिज कर दिया है, और कहा है कि नताशा बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सोशल मीडिया पर नताशा को जमकर लताड़ रहे हैं और उनके इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919182636919

विज्ञापन

Advertisement